
जुगसलाई में महाकालेश्वर छठ घाट को समुद्री किनारे का रूप दे रहे श्रद्धालु
जुगसलाई में खरकई नदी के महाकालेश्वर घाट को समतल कर समुद्री किनारे का रूप देने का काम युद्धस्तर पर शुरू है। श्रद्धालु युवकों का समूह घाट को व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा योग्य बनाने में जुटा है, ताकि...
जुगसलाई में खरकई नदी के महाकालेश्वर घाट को समतल कर समुद्री किनारे का रूप देने का काम युद्धस्तर पर शुरू है। श्रद्धालु युवकों का समूह दिन-रात चट्टानी घाट को व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा योग्य बनाने में जुटा है, ताकि घुटने भर पानी में खड़े होकर व्रती सूर्य देव को अर्घ्य दे सकें। श्री महाकालेश्वर छठ घाट सेवा समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि दशहरा के दूसरे दिन से छठ घाट बनाने का काम शुरू है। जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने घाट का निरीक्षण किया था। नगर परिषद ने जेसीबी व मजदूर मुहैया कराया है, जबकि क्षेत्र के व्यवसायी और युवा जुगसलाई छठ घाट को जमशेदपुर का मॉडल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




