ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजेल से जमानत पर छूटे ऋषि पांडेय

जेल से जमानत पर छूटे ऋषि पांडेय

भोजपुरी नवचेतना मंच के जिला उपाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव ऋषि पांडेय को जमानत मिलने के बाद गुरुवार को वे घाघीडीह सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से निकलने पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया...

जेल से जमानत पर छूटे ऋषि पांडेय
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 18 Aug 2017 03:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी नवचेतना मंच के जिला उपाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव ऋषि पांडेय को जमानत मिलने के बाद गुरुवार को वे घाघीडीह सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से निकलने पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद वे कीताडीह स्थित शहीद किशन दुबे के घर गए। जहां किशन के पिता स्वर्गीय धर्मराज दुबे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोहरदा में बिजली की समस्या के निदान की मांग पर प्रदर्शन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहा होने पर ऋषि पांडेय के स्वागत में नट्टू झा, रजनीश सिंह, अप्पू तिवारी, क्रांति सिंह, अभिषेक ओझा, राकेश साहू, नीरज दुबे, रवि सिंह, शिबू सिंह, कल्लू सिंह, बिट्टू सिंह, नलिनी सिन्हा, राजेश चौधरी, विजय यादव, आशीष मुखी, छोटे सिंह, शशि सिंह, अरुण शुक्ला के साथ सौ से अधिक लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें