जुगसलाई निकाय चुनाव में रिंकू सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने साहू समाज और न्यू एकता क्लब के साथ बैठक की, जहां उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। रिंकू ने कहा कि वह हर नागरिक की सहायता में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज एवं न्यू एकता क्लब के साथ बैठक हुई। इससे रिंकू सिंह ने लोगों से समर्थन की मांग की। पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी व न्यू एकता क्लब के अध्यक्ष बृज किशोर बरनवाल समेत दर्जनों लोग बैठक में मौजूद थे। रिंकू सिंह ने क्रम संख्या 8 पर अंकित ईंटें की निशान पर बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के विकास के साथ ही हर एक नागिरक की सहायता में 24 घंटे उपलब्ध रहूंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


