एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

कोल्हान विश्वविद्यालय ने एमबीए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा (सत्र 2024-2026) के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी

कोल्हान विश्वविद्यालय ने एमबीए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा (सत्र 2024-2026) के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह परीक्षा आगामी 2 जुलाई 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक चलेगी। परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।संशोधित समय-सारणी के तहत 2 जुलाई को कंप्यूटर एप्लीकेशन इन मैनेजमेंट, 4 जुलाई को मार्केटिंग मैनेजमेंट, 7 जुलाई को फाइनेंशियल मैनेजमेंट, 9 जुलाई को ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट, 11 जुलाई को रिसर्च मेथोडोलॉजी और अंतिम दिन 14 जुलाई को प्रोडक्शन एंड ऑपरेशंस मैनेजमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र श्रीमती केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज, जमशेदपुर को बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के कदाचार या अनुशासनहीनता पर परीक्षार्थियों के खिलाफ कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।