तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास योजनाएं, मनरेगा कार्यों और अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर कार्य करें और जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त

जमशेदपुर। जिला विकास, जिला योजना तथा जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, आधारभूत संरचना निर्माण कार्य, आवास योजनाएं, मनरेगा कार्यों तथा विभिन्न निधियों से संचालित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी बीडीओ एवं सीओ को प्रखंड मुख्यालय में रहने, कार्य दिवसों में समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहने अथवा जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण, योजनाओं के सतत अनुश्रवण एवं जनसंपर्क को प्रशासनिक कार्यसंस्कृति का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।

आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा

लंबित आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्लींथ लेवल एवं लिंटर स्तर तक के निर्माण कार्यों को मई माह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभुकों से नियमित समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों में गति लाई जाए तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित आवासों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जा सके।

मनरेगा योजनाओं की प्रगति

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी बीपीओ को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक गांव में न्यूनतम पांच-पांच योजनाएं संचालित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति लाने, ग्रामीण मजदूरों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़े लंबित कार्यों को बरसात पूर्व हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया। जल संरक्षण, ग्रामीण संपर्क पथ, तालाब, सामुदायिक परिसंपत्तियों समेत अन्य योजनाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करने पर बल दिया गया।

विकास कार्यों की गुणवत्ता

बैठक में डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि, नीति आयोग फंड, सांसद निधि एवं विधायक निधि से संचालित विकास एवं आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक ससमय पहुंचे इस दिशा में लक्षित होकर कार्य करें। बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सभी बीडीओ, सीओ, बीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

बैठक का उद्देश्य क्या था?
बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, आधारभूत संरचना निर्माण कार्य, आवास योजनाएं, मनरेगा कार्यों तथा विभिन्न निधियों से संचालित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।