श्री गणिनाथ गोविंदजी महाराज जयंती पर प्रतिभा का सम्मान
श्री गणिनाथ गोविंदजी महाराज की जयंती समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। श्री गणीनाथ सेवा संस्थान जमशेदपुर के 44वें वार्षिकोत्सव के तहत गोलमुरी में कुलगुरु महाराज की पारंपरिक पूजा...
श्री गणिनाथ गोविंदजी महाराज की जयंती समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। श्री गणीनाथ सेवा संस्थान जमशेदपुर के 44वें वार्षिकोत्सव के तहत गोलमुरी में कुलगुरु महाराज की पारंपरिक पूजा हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुति भी : संस्थान के पुरोहित दीनानाथ पांडेय द्वारा पूजा पाठ में बाबूलाल साह सपत्निक यजमान थे। सासाराम से पधारे अतिथि राम गणेश साह ने संस्थान के गौरव का प्रतीक अभ्युदय का झंडोत्तोलन किया। जीतेंद्र साह की अगुवाई में अभ्युदय गान पेश किया गया। प्रसाद बांटा गया। चित्रांकन स्पर्धा के विजेता और सांस्कृतिक प्रस्तुति देनेवाले सलोनी ग्रुप ऑफ डांस, स्नेहा, पूजा, आदित्य और अंजली को पुरस्कृत किया गया। बेहतर समाज बनाएंगे : संस्था की आमसभा की अध्यक्षता करते हुए गोपाल प्रसाद ने सदस्यों से संगठित होने का आह्वान किया। बेहतर समाज निर्माण के लिए युवा पीढ़ी और महिला सदस्यों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद सुनीता साह, सम्मानित अतिथि संरक्षक मंडल के दयाशंकर प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, साधु शरण गुप्ता, रामलाल शाह, विनय गुप्ता, अनिल गुप्ता थे। संचालन गोपाल प्रसाद, कैलाश साह, ओमप्रकाश साह ने किया। इनका हुआ सम्मान : अंजलि कुमारी, शिल्पा कुमारी, मनीषा कुमारी, मधुबाला कुमारी, पूजा कुमारी गुप्ता, नेहा कुमारी गुप्ता, राहुल कुमार साह, सोनी प्रसाद गुप्ता, सुजाता कुमारी, अमित कुमार, ऋचा कुमारी गुप्ता, सिद्धार्थ प्रसाद, ज्योति कुमारी, चंदा कुमारी, सोनी कुमारी, सौरभ कुमार गुप्ता, सिमरन कुमारी, अभिषेक कुमार, बबली कुमारी, रिया कुमारी, ललिता कुमारी,रोशनी कुमारी, अनुराधा कुमारी, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी।