ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआदिम क्षत्रीय समाज को एकजुट करने का संकल्प

आदिम क्षत्रीय समाज को एकजुट करने का संकल्प

आनंदपुर। आदिम क्षत्रिय महासभा मनोहरपुर और आनंदपुर इकाई कमेटी की बैठक रविवार को अध्यक्ष...

आदिम क्षत्रीय समाज को एकजुट करने का संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 07 Dec 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

आनंदपुर। आदिम क्षत्रिय महासभा मनोहरपुर और आनंदपुर इकाई कमेटी की बैठक रविवार को अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंहदेव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पंडाल आनंदपुर में हुई। इसमें समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का संकल्प और समाज के विकास पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल आनंदपुर और मनोहरपुर प्रखंड के समाज के लोगों का शिव प्रताप सिंहदेव ने स्वागत किया। वहीं अमरेश सिंहदेव ने मंच का संचालन किया।

इससे पूर्व इकाई के सदस्यों द्वारा राजपरिवार घराने में अवस्थित मां पाउड़ी मंदिर में विधिवर्त पूजा-अर्चना कर पूरा किया गया और भविष्य में सभी रोग मुक्त रहे इसके लिए भी मनते मांगी गई। वही बैठक के दौरान समाज के विभिन्न वक्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं समाज के प्रति सामाजिक तरीके से लोगों को जागरूक करने के लिए सभी ने अपना सुझाव भी दिया। वहीं सिंहभूम क्षत्रिय महासभा मनोहरपुर एवं आनंदपुर इकाई कमेटी के सचिव अश्वनी बघेल के द्वारा सिंहभूम क्षत्रिय महासभा का नियमावली को विस्तारित कर अनुमोदन भी किया गया। इसके साथ ही गांव गांव में तिमाही बैठक करने, फंडिंग करने, होली महोत्सव, दुर्गा महोत्सव एवं मकर संक्रांति में मिलन समारोह का आयोजन करने पर भी विचार किया गया। मौके पर संजय सिंहदेव, मनोज सिंहदेव, सुनील बघेल, प्रसन्नो सिंहदेव, संजय सिंह, गोपाल पाल, विभुन्द्र नारायण सिंहदेव, रामेश सिंह, विवेक बघेल, विजय सिंह, शशि सिंह, अंबुज सिंहदेव, अनिल सिंहदेव, राहुल बघेल, चंदन सिंहदेव, उमा शंकर बघेल, कमल सिंह, धीरज पाल, भोले आदित्य, दीपक बघेल, समेत क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें