Jamshedpur News: स्वर्णरेखा फ्लैट के पास कचरा डंपिंग पर लगी रोक, दो सफाई कर्मी तैनात
Jamshedpur News: फोटो-अमजद जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता मानगो नगर निगम क्षेत्र में एनएच किनारे स्थित वसुंधरा एस्टेट और

Jamshedpur News: फोटो-अमजद जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता
स्थानीय निवासियों की राहत
मानगो नगर निगम क्षेत्र में एनएच किनारे स्थित वसुंधरा एस्टेट और स्वर्णरेखा फ्लैट के पास खुले में कचरा डंप किए जाने से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिली है। पिछले दो-तीन दिनों से यहां कचरा डंप नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस स्थान पर हमेशा के लिए कचरा डंप करना बंद किया जाए। लोगों ने कहा कि यहां भारी मात्रा में कचरा जमा होने से दुर्गंध फैलती थी। आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो जाता था। बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता था। कई बार कचरा सड़क तक आ जाता था। जिससे आवागमन में भी परेशानी होती थी। जहां कचरा डंप होता था वहां जल संसाधन विभाग का कार्यालय भी था। कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध किया था। विरोध के कारण कचरा डंपिंग बंद हुई है। वहीं, पिछले दिनों विधायक सरयू राय ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद से यहां कचरा डंप नहीं किया जा रहा है। रात में डंप किया गया कचरा भी उठा लिया गया।
साफ-सफाई के नए कदम
जल संसाधन विभाग के कर्मी बीएम बारिक और देवानंद साहू ने बताया कि कचरा कार्यालय तक पहुंच जाता था, जिससे काम करने में परेशानी होती थी। दो दिनों के भीतर कचरा उठा लिया गया है। कचरा डंप करना भी फिल्हाल बंद है। इधर, कचरा डंपिग स्थल के पास मानगो नगर निगम ने डंपिंग स्थल के पास दो महिला सफाई कर्मचारियों की तैनात किया है। ताकि कचरा सड़क या घरों के आस-पास आए तो इसे साफ किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमेशा के लिए यहां कचरा डंप करना बंद कर देना चाहिए।

