Jamshedpur News: गोलकाटा के माझीडीह टोला में पेयजल संकट, तीनों सोलर जलमीनार वर्षों से बंद
Jamshedpur News: पटमदा के काशमार पंचायत के गोलकाटा गांव में लोग लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। तीन सोलर जलमीनार पिछले 2-3 वर्षों से खराब हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। जिला सचिव राजेश कुम्भकार ने मरम्मत और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Jamshedpur News: पटमदा की काशमार पंचायत के गोलकाटा गांव स्थित माझीडीह टोला में लंबे समय से लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। गांव का दौरा करने पहुंचे जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुम्भकार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थापित तीनों सोलर जलमीनार पिछले 2–3 वर्षों से खराब हैं, जिससे पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन में से दो सोलर जलमीनार डीएमएफटी फंड और एक 14वें वित्त आयोग की राशि से लगाए गए थे। लाखों खर्च होने के बावजूद वर्षों से इनके बंद रहने पर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
राजेश ने जिला प्रशासन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से तीनों जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की। उनके साथ शांति राम हांसदा, शैलेन मांडी, राजेन मुर्मू, मार्शल मांडी, अमित सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


