कदमा में नाली-सड़क पतली, बहुमंजिली इमारतों पर रोक लगे

Apr 08, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

कदमा भाटिया बस्ती के निवासियों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहले से बनी इमारतों के कारण सड़क और नालियों पर अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। निवासियों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन कर निर्माण जारी है।

कदमा में नाली-सड़क पतली, बहुमंजिली इमारतों पर रोक लगे

कदमा भाटिया बस्ती में मंदिर पथ व उससे जुड़े क्रॉस रोड मंदिर लिंक और पवन पथ में नक्शा विचलन कर बन रही बहुमंजिली इमारतों पर रोक लगाने की मांग स्थानीय निवासियों ने की है। लोगों ने इस संबंध में उपायुक्त और धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वहां पूर्व में बनी इमारतों के कारण हो रही समस्या का जिक्र किया है। बताया है कि वहां की पुरानी पतली नाली और 10 फीट चौड़ी सड़क पर नये बने मकानों में रहने वाले लोगों व वाहनों का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। आरोप है कि इन सड़कों पर पहले ही 10 बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जा चुका है।

और अभी भी कई मकानों का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि जी प्लस टू का नक्शा जेएनएसी से पारित कराकर पांच मंजिली इमारत का निर्माण किया जा रहा है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में डॉ. उमेश कुमार, डी मंडल, गोपाल सिंह, संजीव, एम मोहंती, शंभु कुमार झा, बीएस लक्ष्मी, एएन झा, उमा, प्रेम कुमार आदि शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।