ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआदित्यपुर में करंट से गया निवासी खलासी की मौत

आदित्यपुर में करंट से गया निवासी खलासी की मौत

आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में बिहार के गया जिलांतर्गत डोभी निवासी संजय कुमार(18) शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे संजय की मौत हो गई। संजय ट्रक में खलासी का काम करता...

आदित्यपुर में करंट से गया निवासी खलासी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 18 Nov 2019 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में बिहार के गया जिलांतर्गत डोभी निवासी संजय कुमार(18) शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे संजय की मौत हो गई। संजय ट्रक में खलासी का काम करता था। घटना के सम्बन्ध में ट्रक चालक रामगढ़ निवासी विजय कुमार ने कहा, शनिवार सुबह ट्रक लेकर आदित्यपुर पहुंचे थे। यहां से सामान लादकर धनबाद जाना था। शौच से वापस आए तो उन्होंने खलासी को जमीन पर गिरा पाया। स्थानीय लोगों ने कहा, हाई वोल्टेज का करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से संजय के शव को एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां शव को शीतगृह में रख दिया गया। रविवार सुबह मृतक के परिजन शहर पहुंचे। आदित्यपुर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम मृतक के परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। इधर संजय के पिता वासुदेव यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी फोन पर मिली। संजय यादव घर का सबसे छोटा लड़का था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें