Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRepublic Day Celebration 100-Meter Flag Hoisted at Tatanagar Station

टाटानगर स्टेशन पर रेल एरिया मैनेजर ने फहराया 100 मीटर ऊंचा तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर टाटानगर स्टेशन पार्किंग में 100 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने झंडोत्तोलन किया, जिसमें स्टेशन निदेशक और अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 26 Jan 2025 01:29 PM
share Share
Follow Us on
टाटानगर स्टेशन पर रेल एरिया मैनेजर ने फहराया 100 मीटर ऊंचा तिरंगा

जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने टाटानगर स्टेशन पार्किंग में 100 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। झंडोत्तोलन समारोह में टाटानगर के स्टेशन निदेशक सुनील कुमार व सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार समेत अन्य विभागों के सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया। झंडोत्तोलन के दौरान स्काउट एंड गाइड की परेड और राष्ट्रीय गीत की धुन से कॉलोनी और विभाग गूंज रहा था। इसके अलावा टाटानगर रेलवे के दर्जनभर विभागों, वर्कशॉप, कार्यालय, अस्पताल के पदाधिकारी एवं यूनियन नेताओं ने तिरंगा फहराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें