गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में महिलाओं को सम्मानित

Mar 09, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में एक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन हुआ, जिसमें वार्ड पार्षदों और मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने चुनाव संबंधी जानकारी दी और सहयोग का आश्वासन दिया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में महिलाओं को सम्मानित

जमशेदपुर। गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा मे आयोजित भव्य धार्मिक समागम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद में चुने गए वार्ड पार्षद नेहा सिंह प्रवीन शेट्टी सुरेंद्र कौर रेखी एवं समाज हित में गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर द्वारा मेयर चुनाव से अपने आप को अलग कर लेने पर उनका आभार व्यक्त किया गया साथ ही उन्हें भी स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान इंद्रजीत कौर एवं अन्य सदस्यों द्वारा अलग से शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने विस्तार से चुनाव संबंधी जानकारी दी और सभी वार्ड पार्षद को भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम

में विशेष रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, लाडी अमरजीत सिंह गांधी, स्वर्ण सिंह, शूरवीर सिंह सदाना, महासचिव हरमीत सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।