औद्योगिक कचरे से बनेगी भवन निर्माण की सामग्री
उद्योगों के बेकार सामान को रीसाइकिल करके सीमेंट, स्टोन चिप्स और बालू जैसी निर्माण सामग्री तैयार की जा सकती है। यह जानकारी सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रो. गोपाल पाठक ने एनआईटी जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में साझा की। सम्मेलन में 232 शोधपत्रों का चयन किया गया और कई विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।

उद्योगों के बेकार सामान को रीसाइकिल करके भवन निर्माण की सामग्री जैसे सीमेंट, स्टोन चिप्स और बालू तैयार की जा सकती है। स्टील से नया उत्पाद भी बनाया जा सकता है। ये बातें सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं। गुरुवार को वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में शामिल हुए। वहीं, टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल कुमार भट्नागर ने कहा कि टाटा स्टील में पेवर्स ब्लॉक और ग्रीन रोड बनाने का काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आरंभ
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका निबेदिता मंडल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने उच्च प्रभाव वाले इंजीनियरिंग अनुसंधान को जमीनी औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। सम्मेलन के आयोजक सचिव डॉ. सुभदीप मेत्या ने बताया कि 232 उच्च गुणवत्ता वाले शोधपत्रों का चयन किया गया है, जिन्हें 21 समानांतर तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रह्लाद प्रसाद ने अनुसंधान गतिविधियों, परीक्षण सुविधाओं और विभागीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
एसीजी लैब का शुभारंभ
पहले दिन सस्टेनेबल जियोटेक्निक्स प्रयोगशाला (एसजी लैब) का उद्घाटन हुआ और लीगेसी ट्रिब्यूट सेशन का आयोजन किया गया। दोपहर के सत्रों में प्रो. अनिमेष दास (आईआईटी कानपुर), प्रो. सुब्रत चक्रवर्ती (आईआईईएसटी शिवपुर) और प्रो. दीपक जाधव (कोरिया मैरीटाइम एंड ओशन यूनिवर्सिटी, दक्षिण कोरिया) ने व्याख्यान दिए। प्रो. गौतम सूत्रधार ने भविष्य के मजबूत शहरों के निर्माण में अनुसंधान और नवाचार की भूमिका पर जोर दिया। डॉ. सुभदीप मेत्या ने उन्नत सामग्री विज्ञान और सतत अवसंरचना विकास के बीच सेतु बनाने में सम्मेलन की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


