ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएक ही दिन में रिकार्ड 9 हजार 652 को टीका

एक ही दिन में रिकार्ड 9 हजार 652 को टीका

जमशेदपुर। रविवार को टीका का रिकार्ड वाला दिन था। जितना टीका पांच दिनों में नहीं लगा उतना एक ही दिन में लग गया। रविवार को 9 हजार 652 को कोरोना का...

एक ही दिन में रिकार्ड 9 हजार 652 को टीका
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 11 Apr 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। रविवार को टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। जितने लोगों को टीका पांच दिनों में नहीं लगा, उतना एक ही दिन में लग गया। रविवार को 9652 को कोरोना का टीका दिया गया। अधिकांश लोगों का टीका नि:शुल्क दिया गया। इसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या सबसे अधिक है। सर्वाधिक टीकाकरण ग्रामीण इलाके में हुआ है। बहरागोड़ा में 924 लोगों को टीका दिया गया। इसी तरह चाकुलिया में 615, घाटशिला में 621, शहरी इलाके में 3570 लोगों को टीका दिया गया। मुसाबनी में 566, पोटका में 572, पटमदा में 280, डुमरिया में 337 लोगों को टीका दिया गया। पहला डोज 9590 को, जबकि दूसरा डोज 262 लोगों को दिया गया। इस दौरान सभी टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों की शिकायत थी कि केन्द्र में लिंक के नाम पर देरी की जा रही है। इस दौरान हंगामा भी होता रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें