ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररावण रूपी अस्वच्छता को भी दहन करना है : अर्जुन मुंडा

रावण रूपी अस्वच्छता को भी दहन करना है : अर्जुन मुंडा

गोविंदपुर श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में रावण दहन समिति ने शनिवार की शाम सात बजे विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद बीस हजार लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।मुख्य अतिथि झारखंड...

रावण रूपी अस्वच्छता को भी दहन करना है : अर्जुन मुंडा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 01 Oct 2017 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गोविंदपुर श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में रावण दहन समिति ने शनिवार की शाम सात बजे विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद बीस हजार लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रावण दहन को स्वच्छता से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह विजयादशमी के दिन हमलोग असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी मनाते हैं और रावण का दहन करते हैं। उसी तरह समाज में फैली अस्वच्छता को भी रावण की तरह जलाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम पूरे देश में चला रही है। हिन्दुस्तान अखबार द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता शपथ की सराहना की। कहा कि समाज और आसपास फैली गंदगी को दूर करना जरूरी है। क्योंकि हम स्वच्छ रहेंगे तभी स्वस्थ्य रहेंगे। वहीं, बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने विजयादशमी पर लोगों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संयोजक कमलेश सिंह, संचालन अशोक सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कुंदन गुप्ता ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें