Jamshedpur News: साकची में रथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे शांति समिति के सदस्य
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टूपुर में श्रीराम मंदिर, इस्कॉन और देवनगर की रथ यात्रा 16 जुलाई को साकची गोलचक्कर से गुजरेगी। पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैठक की। अपराध में कमी के लिए पुलिस-जनता सहयोग और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टूपुर स्थित श्रीराम मंदिर, इस्कॉन और देवनगर की रथ यात्रा 16 जुलाई को साकची गोलचक्कर से गुजरेंगी। इससे शांति समिति के सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय रखकर श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा हुई। साकची थाना में सोमवार को सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने रथ यात्रा और कानून-व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक में कहा है। डीएसपी ने कहा कि, पुलिस-जनता के सहयोग, रात्रि गश्त और सीसीटीवी से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने से अपराध पर अंकुश लगेगा। शांति समिति के सदस्यों को क्षेत्र की असमाजिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को समय से देनी चाहिए ताकि, चोरी व अन्य अपराध को रोका जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


