ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशौच करने निकली महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

शौच करने निकली महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पटमदा : पटमदा के बाटालुका गांव निवासी 42 वर्षीया एक महिला ने गांव के ही

शौच करने निकली महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 01 Jun 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पटमदा : पटमदा के बाटालुका गांव निवासी 42 वर्षीया एक महिला ने गांव के ही सोमाय मुर्मू के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि शनिवार की रात शौच करने के लिए निकली थी कि पहले से ही घात लगाकर बैठे सोमाय मुर्मू ने उसे अकेला देखकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस संबंध में पटमदा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि वर्ष 2019 में भी इसी महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में सोमाय जेल गया था। जेल से छूटने के बाद ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। देर रात तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें