ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआठ साल की बच्ची से पड़ोसी चार माह तक करता रहा दुष्कर्म

आठ साल की बच्ची से पड़ोसी चार माह तक करता रहा दुष्कर्म

बिरसानगर में आठ साल की नाबालिग से उसका साढ़े 17 वर्षीय पड़ोसी हत्या की धमकी देकर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। बच्ची के पिता ने जब उसे फुआ के घर भेज दिया तो आरोपी उसके घर आ...

आठ साल की बच्ची से पड़ोसी चार माह तक करता रहा दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 19 Nov 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरसानगर में आठ साल की नाबालिग से उसका साढ़े 17 वर्षीय पड़ोसी हत्या की धमकी देकर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। बच्ची के पिता ने जब उसे फुआ के घर भेज दिया तो आरोपी उसके घर आ गया।

उसने बच्ची के पिता से अभद्रता की और गंदी बातें कहीं। इसके बाद अपनी बहन के घर जाकर उन्होंने बच्ची से आरोपी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि चार महीनों से वह उसके साथ बुरी हरकत कर रहा है। पिता ने तुरंत इसकी जानकारी बिरसानगर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रविवार देर शाम रिमांड होम भेज दिया।

आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वह पीड़िता के घर आता-जाता था। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और काम करने घर से बाहर चले जाते थे। इसका फायदा उठाकर वह पीड़िता से दुष्कर्म करता था। लड़की स्थानीय स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र 18 साल नहीं हुई है। इसलिए उसे किशोर मानते हुए रिमांड होम भेजा गया है। वह साईको जैसा है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह उसके साथ गलत हरकत करता था और जब वह विरोध करती थी तो मारपीट करता था। इससे वह डर जाती थी। इसके बाद वह कहता था कि यदि उसने किसी से भी यह बात बताई तो वह उसकी जान ले लेगा। इससे वह और ज्यादा डर जाती थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें