ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररमजान में रोजेदारों की पसंद बने नॉनवेज आइटम

रमजान में रोजेदारों की पसंद बने नॉनवेज आइटम

माहे रमजान में नन वेज आइटम रोजेदारों की पसंद हैं। हर घर में रात में नन वेज पकवान दस्तरख्नान की शोभा बढ़ा रहे हैं। सामान्य रूप से मुस्लिम परिवार में रोजेदार रात में ही भोजन ले रहे हैं। दिनभर रोजा रखने...

रमजान में रोजेदारों की पसंद बने नॉनवेज आइटम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 27 May 2018 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

माहे रमजान में नन वेज आइटम रोजेदारों की पसंद हैं। हर घर में रात में नन वेज पकवान दस्तरख्नान की शोभा बढ़ा रहे हैं। सामान्य रूप से मुस्लिम परिवार में रोजेदार रात में ही भोजन ले रहे हैं। दिनभर रोजा रखने के बाद रात में नन वेज से ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं।

होटलों में हलीम व रिजाला : रमजान को ध्यान में रखते हुए शहर के होटल संचालक नन वेज आइटम परोस रहे हैं। शाम के समय मटन हलीम, रिजाला, चिकेन चाप और टिकिया तैयार कर रहे हैं। नौजवानों में चिकन और मटन बिरयानी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है।

गूगल से सीख रहीं पकवान : मुस्लिम परिवार की अधिकांश लड़कियां किचेन में मां, दादी और बहनों से पारंपरिक पकवान बनाना सीख रही हैं। वहीं गूगल के सहारे एक से बढ़कर एक डिश भी बना रही हैं। हैदराबादी दम बिरयानी, मुगलाई बिरयानी, लखनवी बिरयानी, फिश फ्राई, चिंगड़ी मछली, अंडा दम करी आदि से परिजनों का दिल जीत रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें