ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझारखंड स्टील मेटल एंड मांइस यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर

झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर

इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एक बार फिर सर्वसम्मति से झारखंड स्टील...

झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 19 Jan 2021 03:17 AM
ऐप पर पढ़ें

इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एक बार फिर सर्वसम्मति से झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन सभागार में आयोजित वार्षिक आमसभा में उनके नाम का प्रस्ताव विनोद राय ने रखा जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया। अध्यक्ष को यूनियन के अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार दे दिया गया है। इससे पूर्व चुनाव पदाधिकारी सह टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह व महामंत्री सह सहायक चुनाव पदाधिकारी मनोज सिंह की देखरेख में यूनियन की चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई।

राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में वार्षिक आमसभा शुरू होने पर सबसे पहले यूनियन के दिवंगत पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री शैलेश पांडेय ने यूनियन की गतिविधियों की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट पेश की। साथ ही भविष्य में यूनियन की योजनाओं से अवगत कराया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने यूनियन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उसे भी सदस्यों ने पास कर दिया। अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के लिए यूनियन आशा की किरण बन कर उभरी है। और हमें पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़कर उनके अधिकारों की रक्षा करनी है।

आमसभा सह चुनाव कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिखा चौधरी, मनमोहन शर्मा, त्रिदेव सिंह, केपी तिवारी, बीपी सिंह, अवधेश सिंह, कौशल कुमार, बीरबल सिंह, अमृत रंजन महतो, दुर्गाराम बैठा सहित सैकड़ों यूनियन पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। राकेश्वर पांडेय ने उपस्थित सदस्यों को खुद पर पुनः विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया एवं कहा कि जल्द ही यूनियन की नई कमेटी की घोषणा की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें