ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा कमिंस में राजेंद्र सिंह ने ग्रेड रिवीजन वार्ता पर लगाई ब्रेक

टाटा कमिंस में राजेंद्र सिंह ने ग्रेड रिवीजन वार्ता पर लगाई ब्रेक

टाटा कमिंस में यूनियन प्रस्ताव को दरकिनार कर स्टीयरिंग कमेटी के तीन सदस्यों द्वारा ग्रेड रिवीजन पर प्रबंधन के साथ वार्ता करने के मामले को झटका लगा...

टाटा कमिंस में राजेंद्र सिंह ने ग्रेड रिवीजन वार्ता पर लगाई ब्रेक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 07 Jan 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा कमिंस में यूनियन प्रस्ताव को दरकिनार कर स्टीयरिंग कमेटी के तीन सदस्यों द्वारा ग्रेड रिवीजन पर प्रबंधन के साथ वार्ता करने के मामले को झटका लगा है। यूनियन अध्यक्ष तथा कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अलग-अलग गुटों में रांची मिलने गए यूनियन नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे सभी एकजुट होकर काम करें, तभी उन्हें प्रबंधन के साथ बात करने में बल मिलेगा। वे प्रबंधन के साथ बात करेंगे। इसके बाद वे निर्देश देंगे कि ग्रेड पर वार्ता करनी है या नहीं। वे 18 जनवरी को शहर आएंगे। उल्लेखनीय है कि मारपीट के आरोप में स्टीयरिंग कमेटी के तीन सदस्य तथा एक कमेटी मेंबर को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। बता दें, यूनियन के 19 में से 13 सदस्य ग्रेड पर वार्ता का खिलाफ कर रहे हैं, जबकि स्टीयरिंग कमेटी के तीन सदस्य प्रबंधन के साथ हैं। यूनियन ने एक प्रस्ताव पारित किया है कि वार्ता में स्टीयरिंग कमेटी के नौ में कम से कम छह सदस्यों का होना अनिवार्य है। इस निर्णय के खिलाफ अरुण कुमार सिंह के समर्थन में रामाकांत करुआ के नेतृत्व में अविनाश अनुपम, चंद्रभूषण पांडेय, तपन कुमार मोहंती, दीप्तेंदू चक्रवर्ती, प्रत्यूष विश्वास, राजू मूर्ति, प्रकाश महतो तथा श्रीनिवास रांची जाकर अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान मनोज कुमार सिंह के साथ अंजय कुमार, धीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा रतन प्रमाणिक भी वहां पहुंचे। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जबतक वे प्रबंधन से बात नहीं कर लेते तबतक वे लोग कोई बात नहीं करेंगे। उन्होंने दूरभाष पर प्रबंधन से बात की और 18 जनवरी को बात करने के लिए समय दिया। बातचीत के दौरान मनोज कुमार सिंह समर्थक धीरज सिंह ने काम में रुचि नहीं होने की वजह से इस्तीफे की पेशकश की। अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि उन्हें इसके लिए रोका किसने है। वे इस्तीफा दे सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें