ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरVIDEO : कोल्हान में बारिश बनी मुसीबत, डायवर्सन बहा, घरों में घुसा पानी

VIDEO : कोल्हान में बारिश बनी मुसीबत, डायवर्सन बहा, घरों में घुसा पानी

कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश अब परेशानी का कारण बन गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्वर्णरेखा, खरकई और...

जमशेदपुर के पास गालूडीह में एनएच-33 पर बना डायवर्सन बहने से आवागमन ठप।
1/ 4जमशेदपुर के पास गालूडीह में एनएच-33 पर बना डायवर्सन बहने से आवागमन ठप।
जमशेदपुर के पास आदित्यपुर में घरों में पानी घुसने से परेशानी बढ़ी।
2/ 4जमशेदपुर के पास आदित्यपुर में घरों में पानी घुसने से परेशानी बढ़ी।
जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा गया है।
3/ 4जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा गया है।
कई घरों में घुटने तक भर गया बारिश का पानी।
4/ 4कई घरों में घुटने तक भर गया बारिश का पानी।
लाइव हिन्दुस्तान,जमशेदपुरSun, 23 Jul 2017 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश अब परेशानी का कारण बन गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्वर्णरेखा, खरकई और संजय, कोयल, कारो और कोयना नदी का जलस्थर बढ़ गया है। रविवार को गालूडीह के पास एनएच-33 पर बना डायवर्सन बह गया। इससे जमशेदपुर की तरफ से घाटशिला होकर बंगाल और ओडिशा जाने वाला रास्ता ठप हो गया है। निचले इलाकों में बसे मुहल्लों और घरों में पानी घुस गया है।
148 मिलीमीटर हुई बारिश : गत दो दिनों में 148 मिलीमीटर बारिश होने कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गईअ।  चांडिल डैम का जलस्तर 180.30 मीटर पर पहुंच जाने के बाद डैम के दो फाटक एक-एक मीटर खोल दिए गए हैं। चांडिल डैम से पानी छोड़ने से स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।  

एनएच-33 पर आवागमन ठप : लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर गालूडीह के पास एनएच-33 पर बना डायवर्सन रविवार को सुबह करीब 11 बजे बह गया। इससे झारखंड से बंगाल और ओडिशा जाने के लिए सीधा संपर्क टूट गया है। एनएच-33 पर मौजूदा पुराना पुल क्षतिग्रस्त कर नया पुल बनाया जा रहा है। इसी के विकल्प में डायवर्सन बनाया गया था। अब इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कुछ गाड़ियां गांव के रास्ते मऊभंडार होकर बंगाल और ओडिशा की ओर जा रही हैं। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है। 
गुवा में डूबा बोकना पुल : लगातार बारिश होने से पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य मार्ग के पास बोकना पुल पूरी तरह से डूब गया है। इससे गुवा से बड़ाजामदा संपर्क कट गया। अब लोगों के पास बड़ाजामदा जाने के लिए ट्रेन ही विकल्प बचा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें