Jamshedpur News: छठ के बाद नई लाइन बिछाने को हटेगा अतिक्रमण
Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर से हल्दीपोखर की ओर से ट्रेनों की खाली कोच रखने के लिए रेलवे

Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर से हल्दीपोखर की ओर से ट्रेनों के खाली कोच रखने के लिए रेलवे तीन नई लाइन बिछाने वाला है। इसके लिए रेलवे कई बस्तियों को खाली कराएगा। सूचना के अनुसार, रेलवे इंजीनियरिंग विभाग दुर्गापूजा के बाद लाइन किनारे से बस्तियों के कच्चे-पक्के मकान को हटाने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए चार सौ से ज्यादा लोगों को पहले नोटिस दिया गया था। दूसरी ओर, वंदे भारत ट्रेन के नए कोचिंग डिपो बनाने के लिए भी लोको कॉलोनी से अवैध कब्जा हटाने की योजना है। रेलवे ने पहले दो सौ से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया था। बताया जाता है कि आदित्यपुर में भी रेलवे शर्मा बस्ती से एनआईटी ब्रिज तक तीन लाइन बिछाने के लिए अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है।
सूचना के अनुसार, आदित्यपुर और बारीगोड़ा की ओर लोगों ने खुद काली पूजा या छठ के बाद जमीन खाली करने का आश्वासन रेलवे को दिया है। इधर, रेलवे कीताडीह रोड में ग्वाला बस्ती और जुगसलाई की ओर भी अवैध कब्जा हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई में जुटा है।

