स्टील, जनशताब्दी और गीतांजलि एक्सप्रेस में मिले बेटिकट यात्री
जमशेदपुर में हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस और बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। खड़गपुर स्टेशन पर 235 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे एक लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे यात्रियों को सही टिकट पर यात्रा के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।

जमशेदपुर। टाटानगर की हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस व बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर रेलकर्मियों एवं आरपीएफ जवानों की टीम ने खड़गपुर स्टेशन पर रेलवे प्रावधान के खिलाफ यात्रा करने में 235 लोगों को पकड़ा और एक लाख 22 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला है। इससे पूर्व चक्रधरपुर रेल मंडल के आदेश पर टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों पर कर्मचारियों ने विशेष टिकट जांच अभियान चला कर 603 यात्रियों से सवा 4 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला था। रेलवे के अनुसार यात्रियों को सही टिकट पर यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


