ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआंखों के इलाज का उपकरण खरीदेगा रेलवे

आंखों के इलाज का उपकरण खरीदेगा रेलवे

आंखों के डॉक्टर के आने के पहले रेलवे उपकरण जुटाने में लगा है। चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन मेडिकल एजेंसी से उपकरण...

आंखों के इलाज का उपकरण खरीदेगा रेलवे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 20 Feb 2018 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

आंखों के डॉक्टर के आने के पहले रेलवे उपकरण जुटाने में लगा है। चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन मेडिकल एजेंसी से उपकरण खरीदेगा।

इसके लिए जल्द ही मुख्यालय से कोटेशन टेंडर होगा। रेल कर्मचारियों की परेशानी दूर करने के लिए दक्षिण-पूर्व जोन से चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए एक नेत्र विशेषज्ञ की नियुक्त का आदेश हुआ है। अनुबंध पर नियुक्त डॉक्टर टाटानगर एवं चक्रधरपुर अस्पताल में मरीजों की इलाज करेंगे। रेलवे अस्पताल में महीनों से आंखों के डॉक्टर नहीं हैं। रेलकर्मी गार्डेनरीच जाते हैं या अपने ही खर्चे पर जमशेदपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा व राउरकेला में बाहरी डॉक्टर से इलाज कराते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें