बिना टिकट यात्रा के खिलाफ 76 यात्रियों पर जुर्माना

बिना टिकट यात्रा के खिलाफ 76 यात्रियों पर जुर्माना

संक्षेप:

जमशेदपुर में मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट मोहम्मद हुसैन की अगुवाई में आरपीएफ और टिकट निरीक्षक ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 76 बिना टिकट यात्रा करने वालों से 45,790 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच का उद्देश्य सुरक्षित यात्रा और अनुशासन बनाए रखना था।

Dec 10, 2025 12:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन की योजना के तहत मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों और टिकट निरीक्षक की टीम ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इससे 76 बिना टिकट यात्रा करने और अनियमित टिकटधारक से 45 हजार 790 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे के अनुसार, विशेष जांच का उद्देश्य सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा के साथ अनाधिकार लोगों की हरकत पर अंकुश लगाना और आवागमन सामान्य रखना है क्योंकि गलत ढ़ग से यात्रा करने वालों से दूसरे लोगों को दिक्कत होती है। जांच में धराने वालों से मौके पर ही दोषियों से जुर्माना वसूला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।