आरपीएफ में वारंटी की धरपकड़ तेज फिर तीन गिरफ्तार

आरपीएफ में वारंटी की धरपकड़ तेज फिर तीन गिरफ्तार

संक्षेप:

जमशेदपुर में टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रेलवे प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में चार युवकों को भी पकड़ा गया। जीआरपी और आरपीएफ का स्टेशन सुरक्षा अभियान जारी है, जिसमें छापेमारी की जा रही है।

Nov 16, 2025 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने शनिवार को रेल संपत्ति चोरी मामले में फरार तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि रेलवे प्रावधान उल्लंघन के खिलाफ यात्रा करने के आरोप में भी चार युवक पकड़े गए। इधर, रेल एसपी की क्राइम मीटिंग के बाद जीआरपी के जवान भी विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जुगसलाई बर्मामाइंस परसुडीह एवं अन्य क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। स्टेशन सुरक्षा के तहत जीआरपी और आरपीएफ का अभियान अभी जारी रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।