रेलवे संपत्ति चोरी के आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर में रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ जवानों ने आधा दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये सभी अदालत में पेश नहीं हुए थे, जिसके कारण उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इसी दौरान, आदित्यपुर में कोयला चोरी के आरोपी ने रेलवे कोर्ट में सरेंडर किया।

जमशेदपुर। रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में फरार आधा दर्जन वारंटी को टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने पकड़कर जेल भेजा है। रेल संपत्ति चोरी के मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण सभी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार रात और मंगलवार को गिरफ्तार सभी वारंटी को आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे कैंप कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेजने का आदेश हुआ। इधर, आदित्यपुर में लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के आरोपी ने भी रेलवे कोर्ट में सरेंडर किया है।
ये भी पढ़ें:रेलवे एक्ट उल्लंघन में 17 गिरफ्तार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


