ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्टंट से मना करने पर रेल पुलिस के जवान पर किया हमला

स्टंट से मना करने पर रेल पुलिस के जवान पर किया हमला

जमशेदपुर वरीय संवाददाता बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे पुलिस मेंस एसोसिएशन के पास युवकों...

स्टंट से मना करने पर रेल पुलिस के जवान पर किया हमला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 05 Dec 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे पुलिस मेंस एसोसिएशन के पास युवकों को स्टंट करने से मना करने पर युवकों ने रेल पुलिस के जवान चाईबासा निवासी अजय कुमार प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से उनके गले के पास जख्म पहुंचाया है। जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गए। इस मामले में अजय कुमार प्रधान के बयान पर बागबेड़ा में रहने वाले संजय दास, सोनू कुमार, गुंडा भाई, दीपक और लोलो के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने संजय दास और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि सभी युवक किसी पार्टी से लौट रहे थे। बाइक से स्टंटबाजी कर रहे थे। युवकों को रेल पुलिस के जवान ने रोका तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। उनके गले के पास धारदार हथियार से हमला कर दिया। दो पकड़े गए जबकि अन्य भाग निकले। केस दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें