मैट्रिक और आईटीआई की डिग्री पर ही रेलवे में नौकरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुररेलवे में नौकरी के लिए मैट्रिक पास और आईटीआई या अप्रेंटिस की डिग्री अनिवार्य है। रेलवे बोर्ड ने 2 जनवरी को यह आदेश जारी किया है। यह आदेश युवाओं को रेलवे के प्रावधान से अवगत कराने के लिए है। रेलवे...

रेलवे में नौकरी के लिए मैट्रिक पास करने समेत आईटीआई या अप्रेंटिस की डिग्री आवश्यक है। रेलवे बोर्ड से दो जनवरी को यह आदेश जारी हुआ है, ताकि युवाओं को रेलवे के प्रावधान से अवगत कराया जा सके। दरअसल, रेलवे रिक्तियों को भरने के लिए विभिन्न कैटेगरी में बहाली निकालने के साथ अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित हो रही है। वहीं, विभागीय प्रमोशन में भी रेलवे कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता व तकनीकी डिग्री को मान्यता देता है। इससे टाटानगर में दर्जनों रेलकर्मी चतुर्थवर्गीय श्रेणी में बहाल होकर एसएम, एएलपी व अन्य श्रेणी में कार्यरत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


