टाटानगर और घाटशिला स्टेशन पर यात्री सुविधा की जांच करेंगे रेल जीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शालीमार से घाटशिला-टाटानगर होकर चक्रधरपुर मंडल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जांच की। इसके साथ ही, टाटानगर स्टेशन के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

टाटानगर और घाटशिला स्टेशन पर यात्री सुविधा की जांच करेंगे रेल जीएम

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन द्वारा बुधवार को शालीमार से घाटशिला-टाटानगर होकर चक्रधरपुर मंडल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा तीनों स्टेशनों पर रेलवे में शुरू निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा होगी। रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय से स्टेशनों पर पत्र आया है। बताया जाता है कि, टाटानगर स्टेशन निरीक्षण के दौरान रेल महाप्रबंधक द्वारा स्टेशन विकास कार्यों को लेकर अब तक हुए काम और तैयारी का जायजा लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।