रेलवे के दीघा होलीडे होम में अर्बन बैंक ने दो अतिरिक्त रूम बढ़ाया

Jan 15, 2026 11:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में, रेलवे अर्बन बैंक ने कर्मचारियों के लिए दीघा में दो अतिरिक्त वातानुकूलित कमरे की व्यवस्था की है। यह सुविधा 22 जनवरी से 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगी, ताकि रेल कर्मचारी अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे घूम सकें। इसके अलावा, अर्बन बैंक ने अन्य पर्यटन स्थलों पर भी होलीडे होम की व्यवस्था की है।

रेलवे के दीघा होलीडे होम में अर्बन बैंक ने दो अतिरिक्त रूम बढ़ाया

जमशेदपुर। ठंड के मौसम में रेल कर्मचारी दीघा घूमने ज्यादा पसंद करते हैं। इससे रेलवे अर्बन बैंक ने कर्मचारियों के लिए पश्चिम बंगाल के दीघा में दो अतिरिक्त वातानुकूलित कमरे की व्यवस्था की है, ताकि परिवार के साथ समुद्र किनारे घूमने के इच्छुक रेल कर्मचारियों को दीघा में ठहरने में दिक्कत न हो। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि, 22 जनवरी से 31 मार्च तक दीघा के एक होटल में दो अतिरिक्त एसी रूम की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि अर्बन बैंक द्वारा देश के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थल पर भी अर्बन बैंक द्वारा होलीडे होम की व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;