उम्मीद कार्ड नहीं रहने पर भी होगा बच्चों का इलाज
Mar 09, 2026 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
रेलवे में कर्मचारियों के बच्चों का इलाज अब उम्मीद कार्ड के बिना भी संभव होगा। रेलवे बोर्ड की बैठक में शिशुओं के इलाज के लिए यूएमआईडी कार्ड की कमी पर चर्चा हुई। नवजात शिशुओं के इलाज में दिक्कतों को खत्म करने के लिए एचएमआईएस में उन्हें जोड़ने की मांग की गई।

जमशेदपुर। रेलवे में उम्मीद कार्ड नहीं होने पर भी कर्मचारियों के बच्चों का इलाज हो सकेगा। रेलवे बोर्ड में एसोसिएशन और फेडरेशन नेताओं की बैठक में शिशुओं के इलाज का मुद्दा उठा था कि, यूएमआईडी कार्ड के अभाव में रेलवे चिकित्सा लाभार्थियों के शिशुओं के इलाज में दिक्कत होती है। वहीं, नवजात शिशुओं के इलाज में हो रही परेशानी से बचने के लिए एचएमआईएस में रेल कर्मचारियों के नवजात शिशुओं को जोड़ने का तत्काल प्रावधान करने की मांग उठी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


