ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररघुवर दास ने मंदिर निर्माण को दिए डेढ़ लाख

रघुवर दास ने मंदिर निर्माण को दिए डेढ़ लाख

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु...

रघुवर दास ने मंदिर निर्माण को दिए डेढ़ लाख
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 26 Feb 2021 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 1,51,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट गुरुवार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है। वर्षों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने साकार किया जा रहा है। जिस राष्ट्र ने श्रीराम को अपना पूर्वज, कुटुंबपति, पुरोधा, प्रभु, नीतिनियंत्रा और आदर्श माना हो उस समाज में रामकाज करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।

उनसे निधि लेने हेतु विहिप के महानगर मंत्री जनार्दन पांडेय, अध्यक्ष अवतार सिंह गांधी, अभियान कोषाध्यक्ष हरेराम ओझा, अभियान के अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें