रघुनाथ बने इंटक के राष्ट्रीय सचिव
जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय को इंटक का नया राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पिछले दिनों इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने उन्हें नए पद की जिम्मेदारी दी। रघुनाथ पांडेय इंटक में...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 14 Nov 2017 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें
जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय को इंटक का नया राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पिछले दिनों इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने उन्हें नए पद की जिम्मेदारी दी। रघुनाथ पांडेय इंटक में अब तक संगठन सचिव के पद पर कार्यरत थे। नए पद से जुड़ते ही उन्हें संगठन को मजबूत करने, असंगठित मजदूरों को संगठन से जोड़ने व मजदूर हित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।