Jamshedpur News: जुगसलाई में एसआईआर को उमड़ रही भीड़

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म को लेकर लोगों में उत्साह है। बीएलओ द्वारा हर वार्ड में फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं और भरने की विधि समझाई जा रही है। वार्ड नंबर 13 में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

जुगसलाई में एसआईआर को उमड़ रही भीड़

Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में एसआईआर को लेकर हर वार्ड में लोगों की भीड़ उमड़ रही है जबकि, बीएलओ घर-घर एसआईआर फॉर्म पहुंचाने के साथ लोगों को भरने का तरीका भी बता रहे हैं। जुगसलाई वार्ड नंबर 13 की पार्षद के आग्रह पर नयाबाजार बोरापट्टी में एसआईआर शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को फॉर्म मुहैया कराने के साथ एक-एक जानकारी को भरने की जानकारी दी गई। इधर, वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल ने रामटेकरी रोड में एसआईआर को लेकर लोगों में उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के शिविर आयोजित किया था। इससे एसआइआर से संबंधित सभी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।