चापड़बाजी में घायल छाया नगर के युवक की लाश डीसी ऑफिस के बरामदे में रखी, बस्ती वासियों का हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के साकची के छाया नगर बस्ती में सन्नी पुष्टि की मौत के मामले में हंगामा हुआ। बस्ती वासियों ने डीसी ऑफिस के बाहर शव रखकर 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। उनका आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन ने पैसे की कमी के कारण सही इलाज नहीं किया, जिससे उसकी मौत हुई।

चापड़बाजी में घायल छाया नगर के युवक की लाश डीसी ऑफिस के बरामदे में रखी, बस्ती वासियों का हंगामा

जमशेदपुर। चापड़बाजी में घायल साकची के छाया नगर बस्ती के सन्नी पुष्टि की मौत मामले में डीसी ऑफिस के भीतर तक हंगामा पहुंच गया। डीसी ऑफिस के पोर्टिको और बरामदे में उसकी लाश को रखकर बस्ती वासियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। उसके घर की महिलाएं वहां विलाप कर रहीं हैं। जबकि बस्ती 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन ने ठीक से इलाज नहीं किया जिसकी वजह से मौत हो गई। हंगामा करने वालों में महिलाओं की संख्या अच्छी खासी है। डीसी ऑफिस के भीतर प्रवेश करने के लिए प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया, परंतु चार-पांच जवान ही होने की वजह से वह भीड़ को नियंत्रित करने में विफल रहे और बस्ती वासियों ने लाश को डीसी के प्रवेश मार्ग पर रखकर दिया, जिससे वहां रास्ता जाम हो गया।

फिलहाल हंगामा जारी है। उपायुक्त वर्तमान में ऑफिस में नहीं होने की वजह से अधिकारी भी किंग कर्तव्य विमूढ़ हैं।पैसे नहीं दे पानी की वजह से इलाज रोकने का आरोप बस्ती वासियों का आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन ने पैसे की कमी की वजह से इलाज नहीं किया, जिसके कारण सन्नी पुष्टि की मौत हो गई। उनका कहना है कि उन लोगों ने अपनी सामर्थ्य भर ₹50,000 जमा किए थे। परंतु प्रबंधन का कहना था कि साढ़े चार लाख रुपये और चाहिए। इतना पैसा उन लोगों के पास नहीं था। उन्होंने पैरवी भी भी लगाई, परंतु कोई असर नहीं हुआ और अंततः इलाज के बिना संजय की मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।