टेल्को मछुआ बस्ती के लोगों ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, भवन को कब्जा मुक्त कराने की रखी मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में टेल्को मछुआ बस्ती के लोगों ने डीसी ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया। महिलाएं भी शामिल हुईं। वे सामुदायिक भवन को कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान मनोज मछुआ पर आरोप लगा कि उसने भवन को कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर मारपीट की।

टेल्को मछुआ बस्ती के लोगों ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, भवन को कब्जा मुक्त कराने की रखी मांग

जमशेदपुर। टेल्को मछुआ बस्ती के लोगों ने डीसी ऑफिस के समक्ष सोमवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। बस्ती के लोग बस्ती में स्थित सामुदायिक भवन को कब्जा मुक्त कराने को मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान डीसी ऑफिस में आफरा तफरी मची रही। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही। लोगों का कहना था कि बस्ती के मनोज मछुआ द्वारा बस्ती के सामुदायिक भवन को कब्जा कर लिया गया है। भवन को खोलने नहीं दिया जाता है।

सामने की खाली जगह पर भी मनोज और उसके साथियों द्वारा घर बनाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर मनोज और उसके साथियों द्वारा बस्ती के कुछ लोगों पर मारपीट और चापड़ से हमला करने का आरोप लग रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।