जमशेदपुर में एसयूसीआई का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, नागरिक सुविधाओं को लेकर उठाई आवाज
जमशेदपुर में सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नागरिक सुविधाओं में गिरावट, मानगो फ्लाइओवर का धीमा निर्माण, कचरा प्रबंधन और स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण जैसे मुद्दों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।
जमशेदपुर में सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने आज सुमित राय के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने शहर में बिगड़ती नागरिक सुविधाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानगो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को जाम और खराब सड़कों की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा गैर-टिस्को क्षेत्रों में कचरा उठाव, गंदगी, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप और जल निकासी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। पार्टी ने आवारा कुत्तों और सांडों के आतंक, पार्किंग वसूली में अनियमितता, स्मार्ट मीटर के दबाव, टाटा मेन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना और मानगो में पानी की समस्या को भी प्रमुख मुद्दा बताया।
साथ ही स्वर्णरेखा नदी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए नदी में कचरा फेंकने पर रोक और दूषित मछलियों की बिक्री बंद कराने की मांग की गई।एसयूसीआई ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


