यूजीसी बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मूल निवासी संघ का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
मूल निवासी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने यूजीसी बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विजय यादव ने जातिगत जनगणना न कराने और यूजीसी बिल को कानूनी पेंच में फंसाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओबीसी समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
यूजीसी बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मूल निवासी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई कर रहे कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि एक ओर जहां जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर, यूजीसी बिल को भी कानूनी पेंच में फंसा कर न्यायालय के माध्यम से रोके जाने की बात सामने आ रही है। मूलनिवासी संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत पर ही नीतियां लागू होनी चाहिए।
उनका कहना है कि मौजूदा हालात में ओबीसी समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संघ की ओर से यह भी कहा गया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


