कमलपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों की मांग पर अभिभावकों का प्रदर्शन
पटमदा के कमलपुर मध्य विद्यालय में एकमात्र शिक्षक पर 200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई निर्भर है। विद्यालय प्रबंधन समिति के नेतृत्व में अभिभावकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। मुखिया ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में नए शिक्षकों की नियुक्ति होगी, अन्यथा अभिभावक उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर मध्य विद्यालय में एकमात्र शिक्षक के भरोसे 200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होते देख विद्यालय प्रबंधन समिति आदित्य गोराई के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावकों ने सोमवार को सुबह करीब 10 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंचे मुखिया जामिनी बेसरा ने पहले डीएसई को फोन लगाया लेकिन उनसे संपर्क नहीं होने पर उनके प्रधान सहायक से दूरभाष पर बात करते हुए समस्याओं की जानकारी दी। मुखिया को आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना करा दी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले सोमवार तक शिक्षक नहीं आते हैं तो मंगलवार से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल मुखिया ने अभिभावकों को समझाकर वापस भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



