नगर निगम और अंचल कार्यालय निर्माण के प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन आज
मानगो नगर निगम और मानगो अंचल कार्यालय के निर्माण के खिलाफ बालीगुमा और गोड़गोड़ा ग्रामसभा आज डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन का कहना है कि प्रस्तावित भूमि आदिवासियों की...

मानगो नगर निगम और मानगो अंचल कार्यालय बनाने की चल रही प्रक्रिया के खिलाफ बालीगुमा और गोड़गोड़ा ग्रामसभा के संयुक्त तत्वावधान में आज डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि प्रस्तावित कार्यालय निर्माण की भूमि आदिवासियों के पूर्वजों की श्मशान भूमि है। पश्चिम दिशा में पत्थर पर आदिवासियों के इष्ट देवता बिदु चांदन की पूजा-अर्चना की जाती है। आदिवासियों के पवित्र और धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर, जहां ग्रामसभा को निर्णायक अधिकार देने के लिए पेसा कानून की नियमावली बन रही है, वहीं दूसरी ओर, जमीनी स्तर पर प्रशासन द्वारा ग्रामसभा को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके कारण वे जिला प्रशासन के समक्ष आज प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।