ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमालिकाना हक संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

मालिकाना हक संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

मालिकाना हक संघर्ष समिति सह संयुक्त बस्ती समिति ने दो सूत्री मांगों को लेकर डीसी ऑफिस पर सोमवार को प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी...

मालिकाना हक संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 21 Aug 2018 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

मालिकाना हक संघर्ष समिति सह संयुक्त बस्ती समिति ने दो सूत्री मांगों को लेकर डीसी ऑफिस पर सोमवार को प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे भविष्य में और जोरदार आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व टीएन ओझा, अरुण कुमार सिंह और महेश्वर ठाकुर ने किया।

प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने मांगों से संबंधित नारे लगाए और मांगें पूरी करने को आवाज बुलंद की। इनकी मांगों में जमशेदपुर शहर में बसी बस्तियों के सभी वाशिंदों को जिस जमीन पर बसे हैं उसकी बंदोबस्ती कर मालिकाना हक देने और नगर निगम का गठन कर सभी नागरिकों समान नागरिक सुविधा प्रदान करना शामिल है। ज्ञापन में खास तौर से टाटा स्टील पर मनमानी का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि दोनों मांगें पूरी होने पर जमशेदपुर की बस्तियों के लोग टाटा स्टील की दया पर निर्भर नहीं रहेंगे। उन्होंने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने की मांग की है ताकि लोकतंत्र मजबूत हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें