ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशिक्षा से दूर होंगी स्लम की समस्याएं : प्रभा

शिक्षा से दूर होंगी स्लम की समस्याएं : प्रभा

आदर्श सेवा संस्थान और श्रम विभाग की ओर से बाल श्रमिकों के पुनर्वास पर विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन साकची स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स में किया गया। इसमें 70 प्रतिभागियों...

शिक्षा से दूर होंगी स्लम की समस्याएं : प्रभा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 30 Dec 2018 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

आदर्श सेवा संस्थान और श्रम विभाग की ओर से बाल श्रमिकों के पुनर्वास पर विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन साकची स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स में किया गया। इसमें 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर शहर को सबके सहयोग से बाल श्रम मुक्त बनाना है।

इस अवसर पर जिला श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार, श्रम विभाग से दिगम्बर महतो और सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की, पीआईओसी-डीसीपीयूए रवि शास्त्री, आउट रिच वर्कर डीसीपीयू अमन शर्मा, अन्वेषा सचिव अल्पना भट्टाचार्य, मदर टेरेसा वेल्फेयर ट्रस्ट चेयरमेन हरपाल सिंह थापर, आदर्श सेवा संस्थान उपाध्यक्ष डॉ. निर्मला शुक्ला एवं संस्था की सचिव प्रभा जायसवाल उपस्थित थी। साथ ही कार्यक्रम में बाल श्रमिक व उनके परिवार समेत बाल संगठन के लीडर्स भी शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए प्रभा जायसवाल ने कहा कि स्लम को देखने से लगता है कि यहां काफी समस्याएं हैं, जिनका एकमात्र समाधान शिक्षा है। बाल अधिकार के मुद्दे पर कार्य कर रही समन्वयक उषा महतो ने बाल श्रम पर की गई स्टडी पर प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि छह से 14 और 15 से 18 वर्ष के बाल श्रमिकों की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की है, जिसके अनुसार नौ वर्ष से ही बच्चे बाल श्रमिक बन गए हैं। छह से 14 वर्ष के बीच अधिकार लड़कियां और 15 से 18 वर्ष के बीच अधिकतर लड़के बाल श्रम में लिप्त पाये गए हैं, जिसमें लड़कियां घरेलू काम और लड़के ग्रेज, गाड़ी धोना, दुकान व होटल में काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा ऐसे बच्चों के परिवारों का राशन कार्ड, आधार कार्ड और लेबर कार्ड बनाकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। पुष्पा रानी तिर्की और हरपाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर स्तर में लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है तभी समस्या का समाधान हो सकेगा। इस दौरान पांच महिला श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से लेबर कार्ड वितरण किया गया और बाकी कार्ड बनने की परिक्रिया में हैं। विचार गोष्ठी में बाल श्रम पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्खी दास और धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर ने दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें