ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों की बैठक होगी 8 फरवरी को

कोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों की बैठक होगी 8 फरवरी को

कोल्हान विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्राचार्यों की बैठक होगी। इसमें गर्मी से पहले कॉलेजों में पानी, बिजली की व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त करने का निर्देश दिया जा सकता...

कोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों की बैठक होगी 8 फरवरी को
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 07 Feb 2018 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्राचार्यों की बैठक होगी। इसमें गर्मी से पहले कॉलेजों में पानी, बिजली की व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त करने का निर्देश दिया जा सकता है। इसके अलावा कॉलेजों से प्लेसमेंट के संबंध में भी ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा सकता है। कॉलेजों से पिछले पांच साल में हुए प्लेसमेंट की जानकारी भी मांगी जा सकती है। बैठक में कॉलेज कैंपस की सुरक्षा, साफ-सफाई, शिक्षक व छात्रों के अनुपात, परीक्षा प्रणाली सहित सीबीसीएस प्रणाली के अब तक के अनुभव पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला मोहंती करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें