15 जून से पहले पीएम आवास लाभुकों को मिलेगी चाबी
बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैटों के आवंटन को लेकर विवाद के बीच मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 15 जून 2026 से पहले सभी योग्य लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी देने का आश्वासन दिया। लाभार्थियों की समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुँचाया गया था।

बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित फ्लैटों के आवंटन को लेकर चल रहे विवाद के बीच नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आश्वासन दिया है कि 15 जून 2026 से पहले सभी पात्र लाभार्थियों को उनके नाम आवंटित फ्लैटों की चाबी सौंप दी जाएगी। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी। शनिवार को रांची में हुई वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि लाभार्थी अपने फ्लैटों का निरीक्षण कर सकेंगे और गृह प्रवेश की तैयारियां भी कर पाएंगे। मंत्री के आश्वासन के बाद सरयू राय ने 1 जून को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है.
लाभार्थियों की समस्या
सरयू राय ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभुक तीन वर्ष पूर्व ही अपनी हिस्सेदारी की राशि जमा कर चुके हैं। कई लाभार्थियों ने बैंक से ऋण लेकर भुगतान किया है, लेकिन अब तक उन्हें फ्लैटों की चाबी नहीं मिली। इसके कारण वे एक ओर हाउसिंग लोन की किश्त और ब्याज चुका रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं.
सरकार का आश्वासन
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की समस्या से मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को अवगत कराया गया था। मंत्री ने पहले 31 मई तक चाबी सौंपने का भरोसा दिया था, लेकिन अब अतिरिक्त समय मांगते हुए 15 जून तक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है। सरयू राय ने उम्मीद जताई कि सरकार इस बार अपना वादा निभाएगी और लाभुकों को जल्द उनका आशियाना मिलेगा.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


