Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPresident Droupadi Murmu Inaugurates New Railway Lines in Odisha

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा, नई रेल परियोजनाओं की दी सौगात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को ओडिशा के बांगरीपोशी स्टेशन पर तीन नई रेल लाइनों की सौगात दी। इस परियोजना पर 6200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने रायरंगपुर में जनजातीय अनुसंधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 7 Dec 2024 02:13 PM
share Share
Follow Us on

खड़गपुर मंडल के ओडिशा स्थित बांगरीपोशी स्टेशन के पास शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दोपहर के 12 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रेल लाईन की सौगात दी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को ओडिशा को तीन नई रेल लाइनों की सौगात दी। इसमें मयूरभंज जिले के रायरंगपुर स्थित बांगरीपोशी रेलवे स्टेशन से रेलवे के 6200 करोड़ रुपये के खर्च से बनने जा रहे बंगारीपोशी-गोरुमहिशाणी, बुढ़ामरा-चाकुलिया, बादामपहाड़-केंदुझर रेल परियोजना शामिल है। राष्ट्रपति ने वर्चुअल मोड में रायरंगपुर में जनजातीय अनुसंधान केंद्र, रायरंगपुर दांडाबोस हवाई अड्डे के उन्नयन, रायरंगपुर उपमंडल स्तरीय अस्पताल में एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्र मंत्री जुएल ओराम, स्थानीय सांसद एवं विधायक के साथ दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा प्रमुख उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें