Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPresident Draupadi Murmu s Visit Local Residents Urge Repair of Street Light
लंबे समय से खराब पड़ी हैं राष्ट्रपति के रास्ते की स्ट्रीट लाइट
संक्षेप:
जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को आ रही हैं। इस दौरान प्रशासन से स्थानीय लोग खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रपति जिस सड़क से गुजरेंगी, वहां की स्ट्रीट लाइट ठीक की जाए, ताकि उनका स्वागत बेहतर हो सके।
Dec 25, 2025 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। इसको लेकर तरह-तरह की तैयारी चल रही है। परंतु किसी का ध्यान खास महाल के बिजली पोल पर लगी खराब स्ट्रीट लाइट की ओर नहीं जा रहा है। संभवत: इस बात की निश्चितंता है कि राष्ट्रपति तो दिन में आएंगीं, ऐसे में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जरूरत ही क्या है। परंतु स्थानीय लोग चाहते हैं, कि इसी बहाने प्रशासन इस पर ध्यान दे और स्ट्रीट लाइट फिर से जगमगा उठें। राष्ट्रपति इसी सड़क से आगे करनडीह जाने वाली हैं, जहां दिशोम जाहेर में ओल चिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगीं।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




