Jamshedpur News: दुर्गापूजा 2026 की तैयारी को लेकर बैठक, नए कोषाध्यक्ष चुने गए
Jamshedpur News: दुर्गापूजा 2026 की तैयारियों के लिए गुरुवार को बजरंग बली मंदिर परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता ईशान चन्द्र गोप ने की। पूजा की व्यवस्था पर चर्चा हुई, जहां ढाकी टीम की व्यवस्था और नए कोषाध्यक्ष के चुनाव का निर्णय लिया गया। भव्य पंडाल का निर्माण भी तय किया गया।

Jamshedpur News: दुर्गापूजा 2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम बेलटांड़ स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता ईशान चन्द्र गोप ने की। बैठक में पूजा की तैयारियों और व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दुर्गापूजा के लिए ढाकी टीम की व्यवस्था रूचाप, बलरामपुर से करने का निर्णय लिया गया। वहीं, पुराने कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल की असमर्थता के कारण सर्वसम्मति से शिशुलाल महतो को नया कोषाध्यक्ष चुना गया। दुर्गापूजा 2026 से संबंधित सभी आय-व्यय और लेखा-जोखा का दायित्व शिशुलाल महतो को सौंपा गया। मौके पर भव्य पंडाल निर्माण का निर्णय लिया गया।
बैठक में महासचिव विजय कुमार मंडल, विश्वजीत महतो, गौतम पांडेय, संजय कुमार दास, विभूति भूषण रजक, सुकदेव गोराई, कृष्ण प्रसाद महतो, शिशुपाल सिंह सरदार, मिहिर कुमार प्रमाणिक, कल्याण कुमार गोराई, माणिक हालदार, रांगा सिंह सरदार, महावीर महतो, शिशुलाल महतो, सुरेंद्र प्रमाणिक, जयदेव माझी और हिमांशु कुंभकार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।


